FD Calculator: शेयर बाजार में लगातार गिरावट से लोगों की दिलचस्पी बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में बढ़ रही है। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अपने खास डिपॉजिट स्कीम में इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान किया है। इंडियन बैंक सरकार का बैंक है। इसने इस महीने की शुरुआत में आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। आम तौर पर बैंक आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने पर डिपॉजिट और लोन के इंटरेस्ट रेट में इजाफा करते हैं।
