FD Rates: ये बड़ा बैंक एफडी पर दे रहा है 8.55 फीसदी का ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

DCB Bank New FD Rates: DCB बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 22 मई 2024 से लागू हो गई है। बैंक ने ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़ाई है। DCB Bank आम लोगों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.55 फीसदी का ब्याज मिल रहा है

अपडेटेड May 23, 2024 पर 3:18 PM
DCB Bank New FD Rates: DCB बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है।

DCB Bank New FD Rates: DCB बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 22 मई 2024 से लागू हो गई है। बैंक ने ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़ाई है। DCB Bank आम लोगों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.55 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक सेविंग अकाउंट पर भी 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

DCB बैंक ने रिवाइज की FD पर दरें

बैंक अब 7 दिन से 45 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 3.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।


बैंक अब 46 दिनों से 90 दिनों की पीरियड वाली एफडी पर 4.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 91 दिन से छह महीने से कम पीरियड की एफडी पर 4.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 6 महीने से 10 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 6.20 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 10 महीने से 12 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक 12 महीने की एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 12 महीने 1 दिन से 12 महीने और 10 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 12 महीने 11 दिन से 18 महीने 5 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 18 महीने, छह दिन से 700 दिन की पीरियड वाली एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 700 दिनों से 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 25 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 26 महीने से 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 37 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 37 महीने से 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.40 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 61 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.65 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक अब 61 महीने से 120 महीने की पीरियड वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

Jio का सुपरहिट प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉल का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।