FD Rates of Unity Small Finace Bank: अब यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) FD पर सीनियर सिटीजन को 9.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंंक ये ब्याज 1001 दिन की एफडी पर दे रहा है। वहीं, आम लोगों को इसी FD पर 9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यानी, ग्राहकों के पास कमाई करने का अच्छा मौका है। सीनियर सिटीजन एफडी पर 9.50 फीसदी का ब्याज कमा सकते हैं। अन्य सेविंग के सुरक्षित विकल्पों में इतना ब्याज ग्राहकों को अभी नहीं मिल रहा है।
