Federal Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! FD पर बढ़ाया ब्याज, मिलेगा 7.9% का इंटरेस्ट

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट की एफडी पर लागू होंगी

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।

Federal Bank Fixed Deposit Interest Rate: फेडरल बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम के अमाउंट की एफडी पर लागू होंगी। एफडी की ये नई दरें 16 सितंबर 2024 से लागू हो चुकी है। फेडरल बैंक सामान्य नागरिकों (60 साल से कम आयु) को 3% से 7.4% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह दरें 7 दिन से लेकर 5 साल या उससे अधिक की एफडी के लिए हैं। सबसे ऊंची ब्याज दर 7.4% है, जो 777 दिनों और 50 महीनों की एफडी पर मिल रही है।

सीनियर सिटीजन के लिए फेडरल बैंक की एफडी पर ब्याज दरें

60 साल या उससे अधिक आयु के सीनियर सिटीजन के लिए बैंक 3.5% से 7.9% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को 777 दिनों और 50 महीनों की एफडी पर सबसे अधिक 7.9% की ब्याज दर मिल रही है। बैंक की इन नई ब्याज दरों से निवेशकों को एफडी पर बेहतर रिटर्न मिलेगा।


फेडरल बैंक FD रेट्स

पीरियड 3 करोड़ रुपये तक की FD - आम जनता 3 करोड़ रुपये तक की FD - सीनियर सिटीजन
7 दिन से 29 दिन तक 3.00% 3.50%
30 दिन से 45 दिन 3.25% 3.75%
46 दिन से 60 दिन 4.00% 4.50%
61 दिन से 119 दिन 4.75% 5.25%
120 दिन से 180 दिन 5.00% 5.50%
181 दिन 6.50% 7.00%
182 दिन से 1 वर्ष से कम 6.25% 6.75%
1 वर्ष से 399 दिन 6.80% 7.30%
400 दिन 7.35% 7.85%
401 दिन से 776 दिन 7.05% 7.55%
777 दिन 7.40% 7.90%
778 दिन से 3 वर्ष से कम 7.05% 7.55%
3 वर्ष से 50 महीने से कम 7.00% 7.50%
50 महीने 7.40% 7.90%
50 महीने से अधिक से लेकर 5 वर्ष से कम तक 7.00% 7.50%
5 वर्ष और उससे अधिक 6.60% 7.25%

 Gold Price Today: 75,000 रुपये के पार गोल्ड! सोने ने लगाई छलांग, क्या खरीदने का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।