Financial Rules Changing from 1st January 2023: बस कुछ दिनों में नया साल और महीना आने वाला है। 1 जनवरी 2023 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। साथ ही अगर आपने बैंक लॉकर ले रखा है, तो उसके नियमों में बदलाव होने वाला है। गाड़ियां महंगी होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
1 जनवरी से गाड़ियों की कीमतें बढ़ना शुरू हो जाएगी। मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनॉल्ट, KIA इंडिया और एमजी मोटर 1 जनवरी 2023 से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा रही हैं।
हर महीने की पहली तारीख को देश भर में PNG, CNG के दाम तय किये जाते हैं। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में कंपनियां रेट में बदलाव करती है। अगर पिछले कुछ महीनों का ट्रेंड देखें तो दिल्ली—एनसीआर और मुंबई में CNG और PNG के दाम बढ़े हैं।
बदल जाएंगे रसोई गैस LPG के दाम
साथ ही हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LPG Rasoi Gas Cylinder) के दाम तय किये जाते हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव काफी महीने से नहीं किया गया है। इस बार उम्मीद है कि सरकार दाम कम करेगी।
बदल जाएंगे बैंक लॉकर से जुड़े नियम
1 जनवरी से बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदल जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी प्रमुख बैंक 1 जनवरी 2023 से पहले अपने धारकों को लॉकर एग्रीमेंट जारी करने के लिए कहा है। RBI के रिवाइज नियमों के अनुसार बैंक ये तय करेंगे कि उनके लॉकर समझौतों में कोई अनुचित नियम या शर्तें शामिल न हों। बैंक अपने मौजूदा लॉकर ग्राहकों के साथ भी एग्रीमेंट को रिन्यू करेगा। 1 जनवरी 2023 से नए लॉकर नियम लागू हो जाएंगे।
क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदल जाएंगे
कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम भी बदलने वाले हैं। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स पॉइंट और फीस बदलने वाली है। इसके अलावा SBI ने अपने SimplyCLICK कार्डहोल्डर्स के लिए कुछ नियम बदलने वाला है।
1 जनवरी से GST के नियमों में बदलाव होने वाला है। 5 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए ई-इन्वॉयस बनाना जरूर होगा।
मोबाइल से जुड़े बदलेंगे ये नियम
अगले महीने से फोन और मोबाइल मैन्युफैक्चर या इनका इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी को हर मोबाइल के IMEI नंबर का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।