Get App

FD Rates: ये 10 बैंक Fixed Deposit पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा Interest, चेक करें एफडी रेट्स

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प है। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो जोखिम से बचते हुए निश्चित रिटर्न पाना चाहते हैं। अभी कई छोटे वित्त बैंक सार्वजनिक और निजी बैंकों से ज्यादा ब्याज देते हैं। जानें क्या है बैकों की नई एफडी ब्याज दर

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
FD Rates: बैंकों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर FD पर ब्याज दरों में बदलाव किए जाते हैं

Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारत में एक बहुत ही फेमस निवेश विकल्प बन गया है। यह निवेशकों को सुरक्षित और भरोसेमंद रिटर्न देता है। जो निवेशक जोखिम उठाने में ज्यादा विश्वास नहीं रखते वे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं। FD में एक निश्चित समय के लिए राशि जमा करने पर आपको तय ब्याज मिलता है, जो आमतौर पर बचत खातों से अधिक होता है। बैंकों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर FD पर ब्याज दरों में बदलाव किए जाते हैं। कई बैंक ऐसे हैं जो FD पर अच्छा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। FD पर ब्याज दर की अवधि (टेन्योर) पर भी निर्भर करती है।

फिलहाल भारत में कई बैंक एफडी पर 8% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। छोटे वित्त बैंक (Small Finance Banks) सार्वजनिक, निजी और विदेशी बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर देते हैं। आइए जानते हैं स्मॉल फाइनेंस बैंकों, सार्वजनिक, निजी और विदेशी बैंकों की नई एफडी दरों के बारे में

स्मॉल फाइनेंस बैंकों की FD दरें कितनी है

स्मॉल फाइनेंस बैंकों लोगो को एफडी पर काफी ज्यादा रिटर्न प्रदान करते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 546 से 1111 दिनों की एफडी पर 9% की सबसे ज्यादा ब्याज दर देता है। वहीं, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिनों की एफडी पर 9% ब्याज दे रहा है।


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: 888 दिनों की अवधि के लिए 8.25% की ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 से 3 वर्ष की अवधि के लिए एफडी पर 8.60% ब्याज दर दे रहा है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1 से 3 वर्ष के लिए 8.25% की ब्याज दर दे रहा है।

नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक: 546 दिन से 1111 दिन की अवधि के लिए 9.00% ब्याज दे रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक: 1001 दिन की अवधि के लिए 9.00% की ब्याज दर।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: 2 साल से 3 साल के लिए 8.50% का रिटर्न मिल रहा है।

सार्वजनिक बैंकों की ब्याज दरें

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कम ब्याज दरें देते हैं, लेकिन लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये भरोसेमंद और स्थिर माने जाते हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 366 दिनों के अवधि के लिए 7.45% ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

केनरा बैंक: 3 साल से 5 साल से कम अवधि के लिए 7.40% ब्याज।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 1111 या 3333 दिनों की अवधि के लिए 7.50% ब्याज।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 456 दिनों के अवधि के लिए 7.30% ब्याज दर दे रहा है।

इंडियन बैंक: 400 दिनों की अवधि के लिए 7.30% ब्याज दर।

निजी क्षेत्र के बैंकों की FD दरें

निजी बैंक एफडी पर स्मॉल फाइनेंस बैंकों के मुकाबले कम ब्याज देते हैं, लेकिन उनकी ब्याज दरें सरकारी बैंकों से ज्यादा होती हैं।

बंधन बैंक: 1 वर्ष की अवधि के लिए 8.05% ब्याज दर।

आईसीआईसीआई बैंक: 15 महीने से 2 वर्ष के लिए 7.25% ब्याज दर।

डीसीबी बैंक: 19 महीने से 20 महीने की अवधि के लिए 8.05% ब्याज दर।

एचडीएफसी बैंक: 4 वर्ष 7 महीने (55 महीने) के लिए 7.40% ब्याज दर।

इंडसइंड बैंक: 1 वर्ष 5 महीने से 1 वर्ष 6 महीने से कम के लिए 7.99% की ब्याज दर।

आरबीएल बैंक: 500 दिनों की अवधि के लिए 8.00% ब्याज दर।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: 400 से 500 दिनों के अवधि के लिए 7.90% ब्याज दर।

विदेशी बैंकों की FD दरें

ड्यूश बैंक: 1 साल से 3 साल की अवधि के लिए 8.00% ब्याज दर।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक: 1 साल से 375 दिनों की अवधि के लिए 7.50% ब्याज दर।

एचएसबीसी बैंक: 601 से 699 दिनों की अवधि के लिए 7.50% ब्याज दर।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कब से बढ़कर मिलेगी सैलरी? बस इतने महीने करना होगा इंतजार, ये होगा सैलरी स्ट्रक्चर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 22, 2025 10:18 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।