भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीन बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। इसके बाद कई बैंकों ने 5 साल की FD पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। RBI ने बढ़ती महंगाई दर को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की। इसके बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने होम लोन को महंगा कर दिया। साथ ही FD पर ब्याज को बढ़ाया। BankBazaar के आंकड़ों के मुताबिक इन बैंकों की औसत ब्याज दरें 5 साल की FD के लिए 6.9 प्रतिशत हैं।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस और जन फाइनेंस बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर 7.5 प्रतिशत ब्याज देता है। छोटे वित्त बैंकों में यह बैंक ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। ये 1 लाख रुपये की जमा पर मिलेगा। इसमें 75 महीने के लिए निवेश करना होगा। जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25 फीसदी का ब्याज एक लाख रुपये तक की एफडी पर दे रहा है। इसमें यानी 1825 दिन का निवेश करना होगा।
ड्यूश बैंक FD पर दे रहे हैं इतना ब्याज
ड्यूश बैंक विदेशी बैंकों के बीच सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। यह 1 लाख रुपये की FD पर 7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसमें 5 साल के लिए निवेश करना होगा। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 1 लाख रुपये की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसमें निवेश अवधि 59 महीने 1 दिन से 66 महीने तक है।
इंडसइंड बैंक और यस बैंक निजी बैंकों को FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। वे 1 लाख रुपये की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इंडसइंड बैंक में निवेश 1.5 साल से 61 महीने से कम है। यस बैंक में निवेश का समय 18 महीने से 10 साल तक है।
ये तीन बैंक इतना दे रहे हैं ब्याज
आरबीएल बैंक 1 लाख रुपये की एफडी पर 6.55 फीसदी ब्याज देता है। निवेश अवधि 36 महीने से 60 महीने 1 दिन है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 1 लाख रुपये की FD पर 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है और इसमें 5 साल के लिए निवेश करना होगा। डीसीबी बैंक 1 लाख रुपये की एफडी पर 6.6 फीसदी ब्याज देता है। इसमें निवेश की अवधि 18 महीने से 10 साल तक है।