Flipkart की बिग दिवाली सेल 28 अक्टूबर से होगी शुरू, इतने सस्ते मिलेंगे ये सभी स्मार्टफोन्स

Flipkart एक बार फिर से दिवाली सेल लेकर आ रहा है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 9:25 PM
Story continues below Advertisement

Flipkart एक बार फिर से दिवाली सेल लेकर आ रहा है। ये सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 3 नवंबर तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट ने  17 अक्टूबर को बिग बिलियन सेल का आयोजन किया था। अब दिवाली से पहले इस नई सेल में Flipkart प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले ही शॉपिंग का एक्सेस मिल जाएगा। यानी वह 27 अक्टूबर कल से खरीदारी कर सकते हैं। इस सेल में मोबाइल, टीवी पर कई डिस्काउंट और EMI के विकल्प मिल रहे हैं।

SBI कार्ड पर मिल रहा है 10 फीसदीका डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में SBI कार्ड्स पर ग्राहकों को अधिकतम 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में सेल में स्मार्टफोन पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। इस गिनती में Xiaomi, Apple और Realme जैसी कंपनियों के मोबाइल पर बड़ें ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इन डील्स के बारे में..

iPhone 12 और iPhone 12 mini

iPhone 12 और iPhone 12 mini की बात करें तो पिछली सेल में ये क्रमश: 53,999 रुपये और 42,099 रुपये में मिल रहे थे लेकिन इस बार iPhone 12 को 60,199 रुपये की शुरुआती कीमत की जगह 45,199 रुपये में खरीद पाएंगे।

Oppo Reno 6 5G


फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में Oppo Reno 6 5G पर 16 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहाहै। सेल में ग्राहक इसे 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Google Pixel 4a

सेल में Google Pixel 4a 31,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है।

Realme Narzo 50A

सेल में Realme Narzo 50A ग्राहकों को 10,000 रुपये से कम की कीमत में मिल रहा है। ये फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है।

Poco X3 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में Poco X3 Pro 20,000 रुपये से कम में ग्राहकों मिल रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।