Flipkart एक बार फिर से दिवाली सेल लेकर आ रहा है। ये सेल 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 3 नवंबर तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट ने 17 अक्टूबर को बिग बिलियन सेल का आयोजन किया था। अब दिवाली से पहले इस नई सेल में Flipkart प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले ही शॉपिंग का एक्सेस मिल जाएगा। यानी वह 27 अक्टूबर कल से खरीदारी कर सकते हैं। इस सेल में मोबाइल, टीवी पर कई डिस्काउंट और EMI के विकल्प मिल रहे हैं।
