बड़ी संख्या में इंडियन स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं। साल दर साल यह संख्या बढ़ रही है। हालांकि, विदेश में पढ़ाई करना काफी महंगा है। लेकिन, अच्छे करियर को देखते हुए कई पेरेंट्स यह कीमत चुकाने को तैयार हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही फाइनेंशियल प्लानिंग से विदेश में पढ़ाई के खर्च का इंतजाम किया जा सकता है। इसके लिए विदेश में हायर एजुकेशन को आपको लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल इनवेस्टमेंट के रूप में देखना होगा।
