Gainers & losers : HDFC बैंक की अगुवाई में बैंकिंग शेयरों में आज अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। आज बैंकिंग, PSE और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में FMCG और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 545 अंक चढ़कर 79,987 पर बंद हुआ। निफ्टी 163 अंक चढ़कर 24,287 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 921 अंक चढ़कर 53,089 पर बंद हुआ है। मिडकैप 439 अंक चढ़कर 56,293 पर बंद हुआ है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल रही है------
