Get App

सोने के दाम क्यों झूल रहे हैं? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह

Gold Price: सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दाम अचानक बढ़ जाते हैं, तो कभी तेजी से गिर जाते हैं। इस वजह से आम खरीदार और निवेशक दोनों ही असमंजस में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 10:35 AM
सोने के दाम क्यों झूल रहे हैं? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह
Gold Price: सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Gold Price: सोने की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दाम अचानक बढ़ जाते हैं, तो कभी तेजी से गिर जाते हैं। इस वजह से आम खरीदार और निवेशक दोनों ही असमंजस में हैं। अब इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुलकर बात की है और बताया है कि आखिर सोने के भाव इतने अस्थिर क्यों हो गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह ग्लोबल अनिश्चितता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हालात लगातार बदल रहे हैं। इससे निवेशकों का भरोसा अलग-अलग देशों की करेंसी पर कमजोर हो रहा है। जब निवेशकों को करेंसी पर भरोसा नहीं रहता, तो वे सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर उसकी तरफ रुख करते हैं। इसी वजह से सोने की मांग अचानक बढ़ती है और फिर मुनाफावसूली के चलते दाम गिर भी जाते हैं।

MCX और घरेलू बाजार का हाल

घरेलू बाजार में भी यही असर देखने को मिला है। MCX के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम सोना करीब 280 रुपये सस्ता हुआ। यह गिरावट भले ही 1 फीसदी से कम रही, लेकिन इससे बाजार की अस्थिरता साफ दिखती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना के भाव अब ज्यादातर इंटरनेशनल ट्रेंड्स पर निर्भर कर गए हैं। इसी वजह से आम खरीदार फिलहाल वेट एंड वॉच की रणनीति अपना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें