Get App

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से महंगा हुआ सोना, जानिए आप घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड

सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है, जिससे गोल्ड और महंगा हो गया है। ऐसे में जानिए CBDT के नियमों के मुताबिक घर में कितना सोना रखा जा सकता है और किस स्थिति में टैक्स विभाग सवाल उठा सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 17, 2026 पर 11:14 PM
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से महंगा हुआ सोना, जानिए आप घर में कितना रख सकते हैं गोल्ड
अविवाहित महिला 250 ग्राम तक सोना या सोने के गहने बिना किसी दस्तावेज के रख सकती है।

सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। इसमें 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत सेस शामिल है। सरकार का मानना है कि इससे सोने की खरीदारी कम होगी और देश का गोल्ड इंपोर्ट बिल घटेगा। विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ड्यूटी बढ़ने के बाद देशभर में सोना और महंगा हो गया। आइए जानते हैं कि आप घर में कितना सोना रख सकते हैं और इसके बारे में सरकार का क्या नियम है।

सोना सिर्फ गहना नहीं, निवेश भी

भारत में सोने को सिर्फ गहने के तौर पर नहीं देखा जाता। यहां लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। यही वजह है कि कम आय वाले परिवार भी धीरे धीरे सोना खरीदकर बचत करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें