Get App

पूरा लोन चुकाने के बाद भी बैंक घुमा रहा है? जान लें अपना अधिकार, देरी करने पर रोजाना ₹5000 भरेगा बैंक

गोल्ड लोन चुका दिया, लेकिन सोना वापस नहीं मिल रहा? RBI के नियमों के तहत देरी पर रोज 5000 रुपये और सोना खोने या खराब होने पर उचित मुआवजा मिलता है। जानिए सोना लेने जाएं तो क्या जांचें, शिकायत कहां करें, और 23.3 लाख करोड़ के गोल्ड लोन बाजार में क्या चल रहा है।

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 5:54 PM
पूरा लोन चुकाने के बाद भी बैंक घुमा रहा है? जान लें अपना अधिकार, देरी करने पर रोजाना ₹5000 भरेगा बैंक
गोल्ड लोन चुकाने के बाद बैंक या NBFC को 7 कार्यदिवस में सोना लौटाना होगा।

लोन की आखिरी किस्त जमा हो चुकी है। रसीद आपकी जेब में है। आप बैंक की ब्रांच में अपना गिरवी रखा हार लेने पहुंचते हैं, और जवाब मिलता है कि सोना अभी नहीं मिलेगा, अगले हफ्ते आइए। फिर अगला हफ्ता भी निकल जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो, तो चुपचाप इंतजार करने की जरूरत नहीं है। RBI के नियमों के मुताबिक, गोल्ड लोन पूरा चुकाने के बाद सोना लौटाने में कर्ज देने वाले की गलती से देरी हुई, तो उसे आपको हर दिन 5000 रुपये का मुआवजा देना होगा।

यह नियम ऐसे वक्त में और अहम हो जाता है, जब देश में गोल्ड लोन का बाजार 23.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है और लाखों परिवार अपने गहनों के बदले कर्ज ले रहे हैं।

7 कार्यदिवस में लौटाना होगा सोना

RBI के नए नियम बैंकों और दूसरे रेगुलेटेड कर्जदाताओं पर साफ जिम्मेदारी डालते हैं। लोन का पूरा भुगतान या सेटलमेंट होते ही उन्हें गिरवी रखा सोना और चांदी उसी दिन लौटाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर किसी वजह से उसी दिन ऐसा नहीं हो पाता, तब भी ज्यादा से ज्यादा 7 कार्यदिवस के भीतर सोना लौटाना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें