Gold Outlook: अगले सम्वत् तक गोल्ड के भाव प्रति औंस $4,700-$4,800 (करीब ₹4.41 लाख-करीब ₹4.50 लाख) तक पहुंच सकता है। ऐसा निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह का मानना है। उनका कहना है कि अमेरिकी सरकार के कर्ज और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से यह ऊपर भाग सकता है। अभी की बात करें तो फिलहाल प्रति औंस (28.35 ग्राम) गोल्ड $4000 के आसपास है। कुणाल के मुताबिक $5500 के रिकॉर्ड हाई से तेज गिरावट के बाद अब निवेशकों को यह बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खरीदारी का सुनहार मौका दे रहा है। दिवाली से अगले सम्वत् की शुरुआत मानी जाती है और फिलहाल सम्वत् 2083 चल रहा है।
इन वजहों से Gold की बढ़ सकती है पीली चमक
अमेरिका का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। कुणाल ने जिक्र किया है कि पिछले तीन वर्षों में $1 ट्रिलियन, फिर $1.4 ट्रिलियन और फिर $1.5 ट्रिलियन यानी $1.5 लाख करोड़ बढ़ गया और अब यह करीब $2 ट्रिलियन की सालाना स्पीड से बढ़ रहा है। केवल पिछले चार महीनों में ही अमेरिका पर कर्ज का बोझ $1.2 ट्रिलियन बढ़ गया है।
गोल्ड को मार्केट में बढ़ती लिक्विडिटी से भी सपोर्ट मिल रहा है। अक्टूबर महीने में बॉन्ड्स की खरीदारी के जरिए करीब $100 बिलियन यानी $10 हजार करोड़ की लिक्विडिटी बाजार में आई।
चीन और भारत जैसे देशों के केंद्रीय बैंक धड़ाधड़ गोल्ड की खरीदारी कर रहे हैं।
कच्चे तेल पर दबाव पड़ सकता है। पहले कच्चे तेल के प्रति बैरल $130-$140 तक पहुंचने और अमेरिका में महंगाई दर 4.5%-5% तक बढ़ने की जो आशंकाएं थीं, वे अब कम हो गई हैं। कुणाल का मानना है कि जियो-पॉलिटिकल रिस्क प्रीमियम के कम होने की उम्मीदें भी इस पर असर डाल रही हैं। उनका कहना है कि मिडटर्न इलेक्शंस में हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राजनीतिक असर कम हो सकता है, जिससे जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम हो सकता है और कच्चे तेल में उबाल फीका हो सकता है।
Silver Outlook: चांदी का क्या हाल?
कुणाल शाह को चांदी में भी अच्छी रिकवरी की उम्मीद है। उनका मानना है कि अगले सम्वत् तक चांदी प्रति औंस $70-$75 तक जा सकती है। फिलहाल यह $48 के आसपास है। $120 के रिकॉर्ड हाई से तेजी से फिसलकर अब काफी नीचे आ चुका है। कुणाल का कहना है कि सोने-चांदी में निवेश करने और अपने पोर्टफोलियो में इसका वजन बढ़ाने का बेहतरीन समय है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें