Get App

Gold Outlook: 3 वजह, अगले सम्वत् तक $4800 का हो जाएगा गोल्ड!

Gold-Silver Outlook: सोना-चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका है। अभी खरीदारी करनी चाहिए या नहीं, इसे लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि यह खरीदारी का बेस्ट टाइम है। अगले सम्वत् तक गोल्ड 20% और चांदी 56% तक चढ़ सकती है। निवेश से पहले समझें किन तीन बातों से इसे सपोर्ट मिल सकता है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 8:50 AM
Gold Outlook: 3 वजह, अगले सम्वत् तक $4800 का हो जाएगा गोल्ड!
Gold-Silver Price Outlook: एक्सपर्ट के मुताबिक सोने-चांदी में निवेश करने और अपने पोर्टफोलियो में इसका वजन बढ़ाने का बेहतरीन समय है। (File Photo- Pexels)

Gold Outlook: अगले सम्वत् तक गोल्ड के भाव प्रति औंस $4,700-$4,800 (करीब ₹4.41 लाख-करीब ₹4.50 लाख) तक पहुंच सकता है। ऐसा निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह का मानना है। उनका कहना है कि अमेरिकी सरकार के कर्ज और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी से यह ऊपर भाग सकता है। अभी की बात करें तो फिलहाल प्रति औंस (28.35 ग्राम) गोल्ड $4000 के आसपास है। कुणाल के मुताबिक $5500 के रिकॉर्ड हाई से तेज गिरावट के बाद अब निवेशकों को यह बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खरीदारी का सुनहार मौका दे रहा है। दिवाली से अगले सम्वत् की शुरुआत मानी जाती है और फिलहाल सम्वत् 2083 चल रहा है।

इन वजहों से Gold की बढ़ सकती है पीली चमक

अमेरिका का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। कुणाल ने जिक्र किया है कि पिछले तीन वर्षों में $1 ट्रिलियन, फिर $1.4 ट्रिलियन और फिर $1.5 ट्रिलियन यानी $1.5 लाख करोड़ बढ़ गया और अब यह करीब $2 ट्रिलियन की सालाना स्पीड से बढ़ रहा है। केवल पिछले चार महीनों में ही अमेरिका पर कर्ज का बोझ $1.2 ट्रिलियन बढ़ गया है।

गोल्ड को मार्केट में बढ़ती लिक्विडिटी से भी सपोर्ट मिल रहा है। अक्टूबर महीने में बॉन्ड्स की खरीदारी के जरिए करीब $100 बिलियन यानी $10 हजार करोड़ की लिक्विडिटी बाजार में आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें