Credit Cards

Gold Rate Today: पीक से नीचे आया सोना, सस्ता हुआ गोल्ड, जानिये 4 सितंबर का सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today 4 September 2025: आज गुरुवार 4 सितंबर को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। सोना कल शामअपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 1,07,000 रुपये के स्तर को भी पार कर गया। आज गोल्ड 1,06,860 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
सोने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद।

Gold Rate Today 4 September 2025: आज गुरुवार 4 सितंबर को सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। सोना कल शाम अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 1,07,000 रुपये के स्तर को भी पार कर गया। आज गोल्ड 1,06,860 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 97,950 रुपये के पार है। कल की तुलना में गोल्ड का रेट 300 रुपये सस्ता हुआ है। यहां जानें 4 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

चांदी का भाव 1,27,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चांदी आज फ्लैट नजर आ रही है। ये कल के भाव पर ही कारोबार कर रही है।

क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार


सोने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की सबसे बड़ी वजह है अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद। जब ब्याज दरें घटने की संभावना होती है, तो निवेशक ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों से हटकर सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। सोना हमेशा से अनिश्चित परिस्थितियों में सबसे भरोसेमंद माना जाता है। यही कारण है कि अमेरिका की कमजोर अर्थव्यवस्था और फेडरल रिजर्व के रुख को देखते हुए दुनियाभर के निवेशक सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं।

दूसरा बड़ा कारण है भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितता। रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिका की नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता ने सोने की मांग को और मजबूत किया है। साथ ही रुपये की कमजोरी और विदेशी बाजारों में बढ़ती कीमतों का असर भी भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है। इन सभी कारणों से सोना लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दिवाली से पहले इसके और महंगा होने की संभावना जताई जा रही है।

4 सितंबर का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 98,100 1,07,010
चेन्नई 97,950 1,06,860
मुंबई 97,950 1,06,860
कोलकाता 97,950 1,06,860
जयपुर 98,100 1,07,010
नोएडा 98,100 1,07,010
गाजियाबाद  98,100 1,07,010
लखनऊ 98,100 1,07,010
बंगलुरु 97,950 1,06,860
पटना 97,950 1,06,860

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।

Bank Holiday 2025: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये किस-किस दिन होंगी छुट्टियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।