Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के लिए सोने की अभी करें एडवांस बुकिंग? क्या फायदे का सौदा है 'प्राइस लॉक' वाला ऑफर

Akshaya Tritiya 2026: इस बार अक्षय तृतीया पर ज्वेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स 'गोल्ड प्राइस लॉक' का एक खास ऑफर दे रहे हैं। इसका मतलब है कि आप आज के भाव पर सोना बुक कर सकते हैं और अक्षय तृतीया के दिन उसकी डिलीवरी ले सकते हैं

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
इंस्टामार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म्स का यह ऑफर काफी आसानी से उपलब्ध है

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। यह त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है सोने के बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस बार ज्वेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स 'गोल्ड प्राइस लॉक' का एक खास ऑफर दे रहे हैं। इसका मतलब है कि आप आज के भाव पर सोना बुक कर सकते हैं और अक्षय तृतीया के दिन उसकी डिलीवरी ले सकते हैं। लेकिन क्या यह वाकई समझदारी है? आइए आपको विस्तार से बताते हैं आखिर कैसे काम करता है ऑफर।

कैसे काम करता है 'प्राइस लॉक' ऑफर?

इंस्टामार्ट और अन्य प्लेटफॉर्म्स का यह ऑफर काफी आसान है। आप 10 से 16 अप्रैल के बीच आप एक मामूली रकम जो करीब ₹500 से शुरू है, देकर सोने की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। इससे आपको डबल फायदा होगा। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन अगर सोने का दाम बढ़ गया, तो आपको पुराने दाम पर सोना मिलेगा। लेकिन अगर दाम गिर गए, तो आपको उस दिन के कम दाम का फायदा मिलेगा। यह ऑफर आपको त्योहार के दिन की भीड़-भाड़ और अचानक बढ़ने वाली कीमतों से बचाता है।


ज्वेलर्स और एक्सपर्ट्स की राय

पीपी ज्वेलर्स के डायरेक्टर पीयूष गुप्ता के अनुसार, एडवांस बुकिंग ग्राहकों को मानसिक शांति देती है और उन्हें कीमतों में होने वाले अचानक उछाल से बचाती है। वहीं, आकोइरा (Augmont) की फाउंडर नमिता कोठारी का कहना है कि यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अपना बजट पहले से मैनेज करना चाहते हैं और कीमतों में उतार-चढ़ाव से डरते हैं।

क्या इसमें कोई 'कैच' या छिपी हुई शर्तें हैं?

सोना खरीदते समय सावधानी बहुत जरूरी है। इन बातों का खास ख्याल रखें:

मेकिंग चार्ज: ज्यादातर 'प्राइस लॉक' सिर्फ सोने के भाव पर होता है। मेकिंग चार्जेस और GST बिलिंग के समय अलग से जोड़े जाते हैं, जो आपकी जेब ढीली कर सकते हैं।

सीमित ऑप्शन: अक्सर यह ऑफर चुनिंदा डिजाइन या फिक्स्ड वजन जैसे- कॉइन्स पर ही मिलता है।

नॉन-रिफंडेबल: कई बार एडवांस में दी गई रकम वापस नहीं होती, आपको उसी स्टोर या प्लेटफॉर्म से खरीदारी करनी ही पड़ती है।

डिजिटल गोल्ड का रिस्क: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गोल्ड खरीदना सुविधाजनक तो है, लेकिन याद रखें कि यह RBI द्वारा रेगुलेटेड नहीं है।

क्या आपको प्री-बुकिंग करनी चाहिए?

हां , अगर आप इस बात को लेकर कंफर्म है कि आपको अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना ही है और आप भीड़ से बचना चाहते हैं। इसके साथ ही आपको लगता है कि अक्षय तृतीया तक दाम और बढ़ सकते हैं।

नहीं, अगर आप अभी भी अलग-अलग ज्वेलर्स के डिजाइन कंपेयर कर रहे हैं। आप शुद्धता और हॉलमार्किंग को खुद परखना चाहते हैं। आप इसे सिर्फ एक निवेश के तौर पर देख रहे हैं। ऐसे में गोल्ड ETF बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

निवेश के अन्य सुरक्षित विकल्प

अगर आप सिर्फ सोने की बढ़ती कीमतों का फायदा उठाना चाहते हैं और आपको घर में सोना रखने की जरूरत नहीं है, तो विशेषज्ञ Gold ETF की सलाह देते हैं। इसमें न स्टोरेज की चिंता होती है और न ही शुद्धता का डर। साथ ही, इनके रेट सीधे मार्केट से जुड़े होते हैं और पारदर्शिता ज्यादा रहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।