Get App

Gold Price: ₹9,446 तक सस्ता हो सकता है सोना, निवेश के लिए क्या अब चांदी खरीदना रहेगा सही?

सोने की कीमतों में 10.46% तक गिरावट आ सकती है। निवेशकों को मुनाफा बुक कर चांदी में निवेश की सलाह दी जा रही है, जो 10-15% रिटर्न दे सकती है। गोल्ड ओवरहीटेड मार्केट बन चुका है, जिससे करेक्शन की आशंका बढ़ गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 3:45 PM
Gold Price: ₹9,446 तक सस्ता हो सकता है सोना, निवेश के लिए क्या अब चांदी खरीदना रहेगा सही?
अगले 10-30 दिन में Gold Price में Correction देखने को मिल सकता है।

Gold Price Fall: पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। गोल्ड ने 2025 की पहली तिमाही में 18.5% का रिटर्न दिया और साल 1986 के बाद अपनी सबसे बेहतरीन तिमाही दर्ज की। डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी से भी सोने की कीमतों में कुछ और तेजी आने की उम्मीद है। लेकिन, इसके बाद गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट आ सकती है।

फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली निर्मल बंग में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के हेड कुशल शाह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $2,850-$2,800 प्रति औंस के स्तर तक आ सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार (3 अप्रैल) को सोना $3,127 प्रति औंस के आसपास था। इसका मतलब है कि सोना करीब 10.46% सस्ता है।

अगर भारतीय बाजार की बात करें, तो ₹90,300 प्रति 10 ग्राम है। अगर इसमें 10.46% की गिरावट आती है, तो यह ₹80,854 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ जाएगा। इसका मतलब है कि भारतीय बाजार में सोना लगभग ₹9,446 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें