Gold Price Outlook: 2025 में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई। दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ा। सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी ने मांग को मजबूत किया। ब्याज दरों में कटौती और कई प्रमुख करेंसी की कमजोरी ने भी सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया। इन सभी कारणों ने मिलकर सोने के मजबूत प्रदर्शन की ठोस बुनियाद तैयार की।
