Get App

Gold Price Outlook: 3 लाख रुपये के पार जा सकता है सोना, अमेरिकी अर्थशास्त्री का बड़ा अनुमान; जानिए वजह

Gold Price Outlook: अमेरिकी अर्थशास्त्री एड यार्डेनी का अनुमान है कि 2029 तक सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10,000 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो भारतीय बाजार में गोल्ड का भाव 3 लाख रुपये के पार जा सकता है। जानिए किस वजह से आ सकती है गोल्ड में फिर जोरदार तेजी।

Suneel Kumarअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 3:05 PM
Gold Price Outlook: 3 लाख रुपये के पार जा सकता है सोना, अमेरिकी अर्थशास्त्री का बड़ा अनुमान; जानिए वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम फिलहाल 4,410 डॉलर प्रति औंस है।

Gold Price Outlook: अमेरिकी अर्थशास्त्री और दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी (Ed Yardeni) का मानना है कि इस दशक के अंत तक सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। CNBC-TV18 के मुताबिक, Yardeni Research के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का कहना है कि 2029 तक सोने की कीमत 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

यह अनुमान उनके लंबे समय के 'Roaring 2020s' नजरिये के मुताबिक है। इसमें उन्होंने अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स S&P 500 के लिए भी ऊंचे स्तर का अनुमान जताया है।

फिलहाल कहां खड़ा है सोना

अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्थित COMEX पर सोने की कीमत करीब 4,400 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रही है। 22 दिसंबर को सोना इसी स्तर पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। इस तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से आगे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें