Gold Price: जल्द 9 लाख रुपये तोला होगा सोना! जानिये एक्सपर्ट ने क्यों कहा ऐसा

Gold Price: सोने की कीमतों को लेकर इन दिनों बाजार में जबरदस्त चर्चा है। अभी तक जहां 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की बातें हो रही थीं, वहीं अब एक चौंकाने वाला अनुमान सामने आया है।सोना जल्द 9 लाख रुपये तोला पहुंचने वाला है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:44 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: सोने की कीमतों को लेकर इन दिनों बाजार में जबरदस्त चर्चा है।

Gold Price: सोने की कीमतों को लेकर इन दिनों बाजार में जबरदस्त चर्चा है। अभी तक जहां 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की बातें हो रही थीं, वहीं अब एक चौंकाने वाला अनुमान सामने आया है।सोना जल्द 9 लाख रुपये तोला पहुंचने वाला है। मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert Kiyosaki का कहना है कि आने वाले समय में सोना 9 लाख रुपये प्रति तोला तक भी पहुंच सकता है। यह आंकड़ा सुनने में भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन इसके पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार को सोने की कीमत $5,000 प्रति औंस के पार चली गई, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। एक समय में यह $5,092.70 प्रति औंस तक पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि वैश्विक तनाव, युद्ध जैसे हालात और आर्थिक अनिश्चितता ने सोने की मांग को तेजी से बढ़ाया है। सिर्फ इस साल सोने की कीमत में करीब 17 फीसदी की बढ़त देखी गई है, जबकि 2025 में इसमें लगभग 64 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया था।

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर यही हालात बने रहे तो साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $6,000 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के एक सर्वे के मुताबिक 2026 में सोने का भाव $7,150 प्रति औंस तक जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो भारत में सोने की कीमत 2.3 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकती है।


सोने की कीमतों को सपोर्ट करने वाला एक बड़ा कारण है दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों की खरीदारी। कई विकासशील देश अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट्रल बैंक हर महीने औसतन 60 टन सोना खरीद रहे हैं। पोलैंड जैसे देशों ने अपने सोने के भंडार को तेजी से बढ़ाया है। वहीं चीन का सेंट्रल बैंक लगातार 14 महीनों से सोना खरीद रहा है।

सिर्फ सरकारें ही नहीं, बल्कि आम निवेशक भी सोने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। गोल्ड ETF में भारी निवेश देखने को मिल रहा है। 2025 में करीब 89 अरब डॉलर का निवेश सिर्फ गोल्ड ETF में आया। ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों के बीच निवेशक बॉन्ड्स की बजाय सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

हालांकि बढ़ती कीमतों का असर ज्वेलरी बाजार पर पड़ा है। मिडिल क्लास के लिए गहने खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। इसके बावजूद भारत जैसे देशों में छोटे गोल्ड कॉइन और बार की मांग बढ़ी है। निवेशक इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, क्योंकि इसमें किसी कंपनी के मुनाफे या बैलेंस शीट का रिस्क नहीं होता।

इसी बीच रॉबर्ट कियोसाकी का बयान चर्चा में है। उनका कहना है कि भविष्य में सोना $27,000 प्रति औंस तक जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भारत में सोने की कीमत करीब 9 लाख रुपये प्रति तोला तक पहुंच सकती है। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई है। उनका मानना है कि मौजूदा आर्थिक हालात और कर्ज का बढ़ता बोझ सोने को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

Gold Silver Rate Today: सोना रिकॉर्ड हाई के करीब, चांदी 7% उछली, जानिए कमोडिटी मार्केट के टॉप ट्रेडिंग कॉल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।