Gold Price Today: एक बार फिर 80,000 रुपये के करीब आने लगा है गोल्ड, जानें क्यों आ रही है सोने में तेजी

Gold Price Today: सोने का भाव एक बार फिर 80,000 रुपये के करीब आने लगा है। बीते 10 दिनों में 3,600 रुपये सस्ता होने के बाद सोने का भाव 76,000 तक आ गया था। लेकिन, अब इसमें फिर तेजी आने लगी है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 6:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: सोने का भाव एक बार फिर 80,000 रुपये के करीब आने लगा है।

Gold Price Today: सोने का भाव एक बार फिर 80,000 रुपये के करीब आने लगा है। बीते 10 दिनों में 3,600 रुपये सस्ता होने के बाद सोने का भाव 76,000 तक आ गया था। लेकिन, अब इसमें फिर तेजी आने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने के दाम ₹1,400 की बढ़ोतरी के साथ ₹79,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को ₹77,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार बंद हुआ था।

चांदी की कीमत

गुरुवार को चांदी ₹93,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। ग्लोबल मार्केट में कॉमेक्स (Comex) पर सोने के वायदा दाम $19.80 प्रति औंस (0.74%) की तेजी के साथ $2,695.40 प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं, चांदी का मूल्य 0.29% की बढ़ोतरी के साथ $31.53 प्रति औंस रहा।


MCX मार्केट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध ₹568 (0.75%) की बढ़त के साथ ₹76,602 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। चांदी के दिसंबर डिलीवरी अनुबंध ₹318 (0.35%) की तेजी के साथ ₹90,407 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु खतरे को लेकर बढ़ी चिंता ने सोने की सेफ इन्वेस्टमेंट की डिमांड को बढ़ावा दिया। गोल्ड की कीमतों में अस्थिरता बनी रहेगी, क्योंकि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित कर रही है।

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से सोने की मांग में इजाफा हुआ है। यूक्रेन के रूस के एरिया में लंबी दूरी की मिसाइल हमले और रूसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के उपयोग की खबरों ने बाजार को हिला दिया है। शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट प्रवीण सिंह के अनुसार बाजार अब अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।

सोने-चांदी की कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।