Gold Rate Today In India: आज गुरुवार 26 सितंबर 2024 को सोने का भाव ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 70,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,180 रुपये के पार पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने का असर घरेलू मार्केट में भी दिख रहा है। सिल्वर का रेट 95,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के दाम में आज 3,000 रुपये के तेजी नजर आ रही है। चेक करें देश के 15 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट।
