Gold Price Today: अगस्त महीने के पहले दिन महंगा हुआ सोना, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश में रहा गोल्ड रेट

Gold Silver Price Today: आज गुरुवार 1 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,980 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 10 ग्राम सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 600 रुपये तक महंगा हुआ है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 7:35 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने के भाव में तेजी रही। सोने का भाव चेन्नई में 70,000 रुपये के पार है।

Gold Rate Today In India: आज गुरुवार 1 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,980 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 10 ग्राम सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 600 रुपये तक महंगा हुआ है। चांदी का भाव 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी में कल की तुलना में 2000 रुपये की तेजी है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...

दिल्ली में सोने का भाव

31 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 69,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,060 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 64,210 70,050
कोलकाता 64,010 69,830
गुरुग्राम 64,160 69,880
लखनऊ 64,160 69,880
बेंगलुरु 64,010 69,830
जयपुर 64,160 69,880
पटना 64,060 69,880
भुवनेश्वर 64,010 69,830
हैदराबाद 64,010 69,830

बुधवार को इस भाव पर लोकल बुलियन मार्केट में बंद हुआ गोल्ड

घरेलू मांग तथा वैश्विक रुख से संकेत लेकर दिल्ली के लोकल सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 350 रुपये की तेजी के साथ 71,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि दूसरी ओर चांदी की कीमत 1,100 रुपये के उछाल के साथ 85,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये बढ़कर 71,600 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

LPG Price 1 August: महंगा हुआ सिलेंडर, सरकार ने दिया झटका! ये है एलपीजी सिलेंडर के न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।