Gold Rate Today In India: मंगलवार 13 अगस्त 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। 24 और 22 कैरेट सोना आज 250 रुपये तक महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 70,740 रुपये पर आ गई है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव भी गिरकर 82,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। चांदा आज सस्ती हुई है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।
