Gold Price Today: आज शुक्रवार 31 जनवरी 2025 को सोने में तेजी देखने को मिली। बजट से एक दिन पहले सोना महंगा हुआ है। ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार कल 1 फरवरी 2025 को बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी। अगर ऐसा होता है, तो सोने के दाम को पंख लग जाएंगे। आज बजट से एक दिन पहले 24 और 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये तक महंगा हुआ है।
