Gold Rate Today In India: आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार 9 जुलाई को चेन्नई में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 74,170 रुपये पर पहुंच गया है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 73,000 रुपये के पार ही है लेकिन इसमें थोड़ा करेक्शन आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,720 रुपये पर और मुंबई में कीमत 73,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 95,100 रुपये पर है। चांदी कल के मुकाबले आज 800 रुपये तक महंगी हुई है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
