Gold Rate Today in India: धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की धमाकेदार जीत के चलते गोल्ड रैली को घरेलू मार्केट की फेस्टिव डिमांड से सपोर्ट मिला है। लगातार पांचवे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है। इन पांच दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹7150 और 22 कैरट वाला ₹6560 महंगा हुआ है। वहीं एक दिन की स्थिरता से पहले 30-31 अक्टूबर को लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹5070 और 22 कैरट वाला ₹4650 सस्ता हुआ था। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो फेस्टिव डिमांड में लगातार दूसरे दिन आज यह ऊपर चढ़ा है और एक किलो चांदी ₹100 महंगी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी
लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ी है। इससे पहले लगातार तीन दिनों में 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20000 गिरी थी, फिर चार दिनों तक इसके भाव स्थिर थे और अब दो दिनों में यह ₹10100 ऊपर चढ़ी है। इसमें से आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 उछलकर ₹2,10,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में ₹2,09,000 के भाव में बिक रही है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे सस्ती चांदी चेन्नई में ही है।
क्रूड में नरमी बढ़ी रही सोने की चमक
अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप के रिपब्लिकन की करारी शिकस्त ने पश्चिमी एशिया में तनाव हल्का होने की संभावना बढ़ाई तो कच्चा तेल धड़ाम हो गया। अब तो ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल $100 के नीचे आ चुका है। क्रूड में उछाल से महंगाई बढ़ने का डर बढ़ जाता है। महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्रीय बैंकों को इंटरेस्ट रेट बढ़ाना पड़ता है, जिससे सोने की चमक घट जाती है। क्रूड में नरमी से महंगाई बढ़ने की आशंका घटी है, जिससे सोने को सपोर्ट मिला है।