Get App

Gold Price Today: धनतेरस को महंगा हुआ सोना खरीदना, दिल्ली से पटना तक इस भाव बिक रहा 24 से 18 कैरट का गोल्ड

Gold Rate Today: धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोने-चांदी की चमक में आज इजाफा हुआ है। सोना लगातार पांचवे दिन ऊपर चढ़ा है तो चांदी लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन ऊपर चढ़ी है। चेक करें दिल्ली से चेन्नई-पटना तक देश के 10 अहम शहरों में 24 से 18 कैरट गोल्ड के लेटेस्ट भाव और चारों बड़े महानगरों में चांदी के भाव

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 7:38 AM
Gold Price Today: धनतेरस को महंगा हुआ सोना खरीदना, दिल्ली से पटना तक इस भाव बिक रहा 24 से 18 कैरट का गोल्ड
Gold-Silver Rate Today In India: फेस्टिव डिमांड के बीच सोना-चांदी खरीदना आज महंगा हुआ है।

Gold Rate Today in India: धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की धमाकेदार जीत के चलते गोल्ड रैली को घरेलू मार्केट की फेस्टिव डिमांड से सपोर्ट मिला है। लगातार पांचवे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है। इन पांच दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹7150 और 22 कैरट वाला ₹6560 महंगा हुआ है। वहीं एक दिन की स्थिरता से पहले 30-31 अक्टूबर को लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹5070 और 22 कैरट वाला ₹4650 सस्ता हुआ था। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो फेस्टिव डिमांड में लगातार दूसरे दिन आज यह ऊपर चढ़ा है और एक किलो चांदी ₹100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,46,180 ₹1,34,010 ₹1,09,680
मुंबई ₹1,46,030 ₹1,33,860 ₹1,09,530
कोलकाता ₹1,46,030 ₹1,33,860 ₹1,09,530
चेन्नई ₹1,46,030 ₹1,33,860 ₹1,09,560
बेंगलुरू ₹1,46,030 ₹1,33,860 ₹1,09,530
हैदराबाद ₹1,46,030 ₹1,33,860 ₹1,09,530
लखनऊ ₹1,46,180 ₹1,34,010 ₹1,09,680
पटना ₹1,46,080 ₹1,33,910 ₹1,09,580
जयपुर ₹1,46,180 ₹1,34,010 ₹1,09,680
अहमदाबाद ₹1,46,080 ₹1,33,910 ₹1,09,580

चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें