Gold Silver Price Today: आज सोमवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में लगातार गिरावट आ रही। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,580 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 24 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में बीते शुक्रवार की तुलना में 1,000 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है। चांदी का रेट 91,400 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
