Gold Rate Today: सोना 86,000 रुपये के पार चला गया है। बजट के बाद सोने के दाम में लगातार तेजी आ रही है। आज 7 फरवरी शुक्रवार को सोना महंगा हुआ है। 24 और 22 कैरेट सोने का दाम भाव में 400 रुपये तक बढ़ा है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 86,500 रुपये के ऊपर है।
क्यों हैं गोल्ड 86000 रुपये के पार?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और अमेरिका की नीतियों में बदलाव के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं, जिससे इसकी कीमत बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोना और महंगा हो सकता है। भारत में शादी और त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमत आने वाले महीनों में और बढ़ सकती है।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 400 रुपये की तेजी आई है। यहां दाम 86,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 86,520 और 22 कैरेट सोना 79,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 7 फरवरी 2025 का दाम।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 79,460 | 86,670 |
चेन्नई | 79,310 | 86,520 |
मुंबई | 79,310 | 86,520 |
कोलकाता | 79,310 | 86,520 |
शुक्रवार 7 फरवरी को चांदी की कीमत मे तेजी रही। चांदी की कीमत 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सिल्वर 1,00,000 रुपये का स्तर छूने में बस थोड़ा पीछे है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से इसकी कीमत भी बढ़ जाती है। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।