Get App

Gold Price Today: दो दिन में 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना, क्या आ गया गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम?

Gold Price Today: गोल्ड की कीमतों में 2 दिनों में ही 4000 रुपये तक की गिरावट आ गई है। बजट में गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी घटने से गोल्ड की कीमतों में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। चांदी का भाव भी फ्लैट रहा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 6:08 PM
Gold Price Today: दो दिन में 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना, क्या आ गया गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम?
Gold Price Today: गोल्ड की कीमतों में 2 दिनों में ही 4000 रुपये तक की गिरावट आ गई है।

Gold Price Today: गोल्ड की कीमतों में 2 दिनों में ही 4000 रुपये तक की गिरावट आ गई है। बजट में गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी घटने से गोल्ड की कीमतों में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। चांदी का भाव भी फ्लैट रहा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम आ गया है? लोकल बाजार में बुधवार को सोने का भाव 650 रुपये घटकर 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। ज्वैलर्स सेलर्स की कमजोर मांग और फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बजट में आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के कारण लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट जारी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सोना 3,350 रुपये की गिरावट के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिना बदलाव के बंद हुई।

गोल्ड पर सरकार ने कम की कस्टम ड्यूटी

इस बीच 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 650-650 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 71,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय सरकार के सोने और चांदी सहित कई प्रोडक्ट पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के कदम को दिया। सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया।

2 दिन में 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें