Credit Cards

Gold Price Today: सोने के भाव में आई तेजी, आज ये रहा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 2nd March 2024: आज शनिवार को सोने के भाव में बढ़त रही। 10 ग्राम सोने के भाव 600 से 700 रुपये तक चढ़ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का 64,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सिल्वर का रेट 75,000 रुपये पर है। सिल्वर के रेट में 500 रुपये की बढ़त रही। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट

अपडेटेड Mar 02, 2024 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी आई है।

Gold Rate 2nd March 2024: आज शनिवार को सोने के भाव में बढ़त रही। 10 ग्राम सोने के भाव 600 से 700 रुपये तक चढ़ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का 64,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सिल्वर का रेट 75,000 रुपये पर है। सिल्वर के रेट में 500 रुपये की बढ़त रही। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 64,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 2 मार्च 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 58,800 64,140
कोलकाता 58,750 64,090
गुरुग्राम 58,900 64,240
लखनऊ 58,900 64,240
बंगुलरु 58,750 64,090
जयपुर 58,900 64,240
पटना 58,800 64,140
भुवनेश्वर 58,750 64,090
हैदराबाद 58,750 64,090

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Sovereign Gold Bonds इनवेस्टर्स और सरकार दोनों के लिए फायदेमंद, यहां समझिए पूरा गणित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।