Gold Price Today: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, आज गोल्ड के रेट में कुछ शहरों में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। मंगलवार 5 नवंबर को सोने के भाव 80,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,600 रुपये के स्तर पर ही बना हुआ है। वहीं, सिल्वर 96,900 रुपये पर है। सिल्वर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है।
दिवाली के बाद क्यों सस्ता हो रहा है सोना?
सोने की कीमतें वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण घट रही हैं। इसमें अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व के फैसले जैसे बड़े कारण शामिल हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर $2,752.80 प्रति औंस हो गई है। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, उभरते बाजारों में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ रही है, जिससे आने वाले समय में सोने की कीमतें बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत $3,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें भविष्य में अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व के फैसलों के बाद स्थिर हो सकती हैं।
देशभर में सोने के आज के रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹80,440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,690 प्रति 10 ग्राम
पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹80,440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,740 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹80,390 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹73,690 प्रति 10 ग्राम
सोमवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,300 गिरकर ₹81,100 प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह गिरावट थोक ज्वैलर्सऔर रिटेल सेलर्स की बिकवाली के कारण हुई है। यह दर पिछले गुरुवार के ₹82,400 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड से कम है। चांदी की कीमतों में भी कमी आई है, जो ₹4,600 गिरकर ₹94,900 प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले गुरुवार को चांदी का भाव ₹99,500 प्रति किलोग्राम था।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।