Get App

Gold Price Today: दिवाली के बाद लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, मंगलवार 5 नवंबर को ये रहा सोने का भाव

Gold Price Today: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, आज गोल्ड के रेट में कुछ शहरों में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। मंगलवार 5 नवंबर को सोने के भाव 80,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,600 रुपये के स्तर पर ही बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2024 पर 7:58 AM
Gold Price Today: दिवाली के बाद लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, मंगलवार 5 नवंबर को ये रहा सोने का भाव
Gold Price: दिवाली के बाद लगातार सस्ता हो रहा है सोना।

Gold Price Today: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि, आज गोल्ड के रेट में कुछ शहरों में 100 रुपये तक की गिरावट आई है। मंगलवार 5 नवंबर को सोने के भाव 80,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,600 रुपये के स्तर पर ही बना हुआ है। वहीं, सिल्वर 96,900 रुपये पर है। सिल्वर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है।

दिवाली के बाद क्यों सस्ता हो रहा है सोना?

सोने की कीमतें वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण घट रही हैं। इसमें अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व के फैसले जैसे बड़े कारण शामिल हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत थोड़ी बढ़कर $2,752.80 प्रति औंस हो गई है। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, उभरते बाजारों में केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ रही है, जिससे आने वाले समय में सोने की कीमतें बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत $3,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें भविष्य में अमेरिकी चुनाव और फेडरल रिजर्व के फैसलों के बाद स्थिर हो सकती हैं।

देशभर में सोने के आज के रेट:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें