Gold price Today: दिल्ली में सोना चांदी हुआ सस्ता, चांदी में आज आई 500 रुपये की गिरावट

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 6:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: दिल्ली में आज सोना चांदी हुआ सस्ता।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दिल्ली में सोना हुआ सस्ता

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये की गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,313 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है।


चांदी में भी आई गिरावट

गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों द्वारा इस साल सिर्फ एक बार ब्याज दर में कटौती करने का संकेत देने के बाद सोने ने अपनी बढ़त गंवा दी और यह गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 29.30 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.35 डॉलर प्रति औंस पर थी।

मोदी सरकार फ्री में दे रही है राशन, मुफ्त अनाज लेने के लिए 30 जून तक राशन कार्ड में जरूर कर लें ये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।