Gold Price Today: इंदौर और दिल्ली में सस्ता हुआ सोना, चेक करें रेट

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मेटल कीमतों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट रही और यह 200 रुपये टूटकर 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया

अपडेटेड May 14, 2024 पर 6:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मेटल कीमतों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट रही और यह 200 रुपये टूटकर 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 800 रुपये उछलकर 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने के भाव में आई कमी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,339 डॉलर प्रति औंस पर पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर की गिरावट है।


क्यों आ रही है गोल्ड में गिरावट

गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमत में और गिरावट आई, क्योंकि व्यापारियों का मानना है कि लगातार मुद्रास्फीति के दबाव के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट की संभावना है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस साल ब्याज दरों को कम करने की योजना में बाधा आ सकती है। हालांकि, चांदी बढ़कर 28.35 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 28.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इंदौर में सोने का भाव

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोने में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही।

सोना 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 82350 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

अमेरिका में इनफ्लेशन डेटा से पहले गोल्ड में नरमी, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।