Gold Rate Today In India: सोने और चांदी के भाव में लगातार दबाव बना हुआ है। गोल्ड के भाव आज लगातार तीसरे दिन कम हुए हैं तो चांदी की चमक भी लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। तीन दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹890 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹810 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन में ₹6000 की उछाल के बाद तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹7100 नरम हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन के उछाव के बाद चांदी लगातार तीसरे दिन फिसली
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹710 कम हुए हैं। इससे पहले एक दिन चांदी महंगी हुई थी और उस दिन इसके भाव प्रति किग्रा ₹6000 बढ़े थे और उससे भी पहले लगातार दो दिनों में इसके भाव प्रति किग्रा ₹7000 गिरे थे। आज 22 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,60,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है और आमतौर पर इन तीनों महानगरों की तुलना में अधिक भाव पर मिलने वाले शहर चेन्नई में भी यह आज इसी भाव पर है।
डॉलर के मज़बूत होने और दिसंबर में US फेडरल रिजर्व के रेट कट की उम्मीद कम होने से गोल्ड नीचे फिसल रहा है। मेटल्स फोकस के हर्षल बारोट ने कहा कि फेड रेट कट को लेकर बंटा नजर आ रहा है। बाजार मान कर चल रहा है कि फेड दिसंबर में दरें नहीं घटाने वाला है। इसी कारण सोने में अपसाइड मोमेंटम बरकरार नहीं है। रेट कट नहीं होता तो सोने की कीमतों में 2-5% की गिरावट की उम्मीद है। वहीं अगर फेड ब्याज दरों में कटौती करता है तो सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा। मार्केट को फिलहाल अमेरिकी जॉब डेटा का इंतजार है। उन्होंने आगे कहा कि सोने ने $38000 प्रति औंस पर मजबूत बेस बनाया हुआ है। हालांकि सोने में अगले साल तेजी जारी रहनी की उम्मीद है। अगर यह ₹1 लाख तक गिरता है तो सोने में खरीदारी और बढ़ने को मिलेगी।
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि पिछले 1महीने सोने के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए नहीं लग रहा कि दिसंबर में कोई रेट कट दिखाई दे जिसके कारण सोने की कीमतों में दबाव रहेगा। टेक्निकल $4000 प्रति औंस पर अच्छा सपोर्ट दिखा रहा लेकिन यह लेवल टूटता है तो 3800 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकते है। डॉलर में मजबूती भी सोने में दबाव का संकेत दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू बाजार में सोने में ₹1,23,500 लाख पर सोने में बिकवाली कर सकते हैं और यह ₹1,22,000 लाख तक आ सकता है। उन्होंने ₹1,24,200 लाख पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।