Gold Rate Today In India: धनतेरस के एक दिन पहले गोल्ड और दो धनतेरस के दो दिन पहले सिल्वर रिकॉर्ड हाई पर था। उसके बाद से इनके भाव काफी नीचे आ चुके हैं। गोल्ड की चमक आज लगातार तीसरे दिन फीकी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। तीन दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹4810 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹4410 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी के भाव ₹4100 कम हुए हैं। अब इनके रिकॉर्ड लेवल की बात करें तो धनतेरस के एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर 2025 को 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम 1,32,770 और 22 कैरट वाला 1,21,700 के रिकॉर्ड भाव में मिल रहा था। वहीं चांदी 15 अक्टूबर 2025 को प्रति किग्रा ₹1.90 लाख के भाव पर पहुंच गई थी।
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,960 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹1,10,890 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,740 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,810 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,740 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,810 प्रति 10 ग्राम है।
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,790 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,860 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹1,10,890 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,20,960 में मिल रहा है।
जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,790 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,860 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹1,10,890 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,20,960 में मिल रहा है।
तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ता
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹4100 कम हुए हैं। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक इसकी चमक स्थिर थी। तीन दिनों की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों में यह प्रति किग्रा ₹17 हजार सस्ता हुआ था। आज 29 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी ₹1,50,900 लाख प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,64,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।