Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने के दाम में तेजी रही। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 72,870 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 24 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत सोमवार की तुलना में 500 रुपये तक महंगी हुई हैं। चांदी का रेट 93,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
