Gold Price Today: सा​वन के आखिरी सोमवार को सोना हुआ महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का चढ़ा भाव

Gold Price Today: देश में बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7960 रुपये तक ​बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7300 रुपये तक महंगा हुआ। वहीं बीते सप्ताह चांदी 10000 रुपये ​मजबूत हुई। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,636.34 डॉलर प्रति औंस पर है

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 2:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते सप्ताह सोने की वैश्विक कीमत 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी।

देश में सोने की कीमत में सावन के आखिरी सोमवार को तेजी है। 24 अगस्त को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड बढ़कर 164120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भाव 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 7960 रुपये तक ​बढ़ी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7300 रुपये तक महंगा हुआ।

दूसरी ओर सोने की वैश्विक कीमत चढ़ी है और 3 महीने से ज्यादा समय के हाई पर पहुंच गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, हाजिर सोना 4,636.34 डॉलर प्रति औंस पर है। बीते सप्ताह सोने की वैश्विक कीमत 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी। निवेशक अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों और इस हफ्ते के आखिर में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। वॉर्श जैक्सन होल आर्थिक संगोष्ठी (Jackson Hole Symposium) में बोलने वाले हैं। उनके संबोधन से बेंचमार्क ब्याज दरों की आगे की दिशा के संकेत मिलने की उम्मीद है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 164120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 150300 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 150300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 150450 164120
मुंबई 150300 163970
अहमदाबाद 150350 164020
चेन्नई 150300 163970
कोलकाता 150300 163970
हैदराबाद 150300 163970
जयपुर 150450 164120
भोपाल 150350 164020
लखनऊ 150450 164120
चंडीगढ़ 150450 164120

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो HRA कितना बढ़ेगा? समझिए हर पे-लेवल का पूरा हिसाब

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी तेजी दिख रही है। 24 अगस्त को चांदी 260000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह भाव 10000 रुपये ​बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 69.51 डॉलर प्रति औंस है। प्लेटिनम की कीमत 1,885.38 डॉलर प्रति औंस पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।