Gold Rate Today in India: धनतेरस-दिवाली के फेस्टिव सीजन में उम्मीद से कम खरीदारी के बाद आज भाई दूज को सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है। पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की तेजी के बाद लगातार दूसरे दिन यह सस्ता हुआ। 9 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड दो दिनों में ₹1920 और 9 नवंबर को ₹950 महंगा होने के बाद दो दिनों में 22 कैरट वाला ₹1760 सस्ता हुआ है। इसमें से आज राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चार दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज फिसल गई। इन चार दिनों की स्थिरता से पहले की बात करें तो 6 नवंबर यानी धनतेरस को एक किलो चांदी ₹5 हजार सस्ती हुई थी तो इसके एक दिन पहले 5 नवंबर को ₹10 हजार बढ़ी थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 टूटकर ₹2,04,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
आगे किन बातों पर रहेगी नजर
मुद्रेक्स (Mudrex) के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंताएं कुछ कम हुई हैं और बाजार की नजर अब अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों पर है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल $90 के नीचे फिसल गया। अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई खत्म होने की उम्मीद से यह नरम पड़ा है। इससे अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के रुझान और डॉलर की चाल को लेकर अनुमान मिलेगा और ये दोनों ही गोल्ड की चाल को लेकर अहम फैक्टर हैं। भारत में इसकी चाल डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंटरनेशनल मार्केट में भाव और स्थानीय मांग से भी तय होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।