Gold Rate Today In India: आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड तो चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में प्रति दस ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹3000 महंगा हुआ था और अब लगातार तीन दिनों में यह ₹830 सस्ता हुआ है। इसी तरह 22 कैरट वाला गोल्ड भी प्रति दस ग्राम दो दिनों में ₹2750 महंगा होने के बाद अब लगातार तीन दिनों में ₹760 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो 22 कैरट वाला और 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 गिरा है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
तीन दिनों की तेजी के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में एक किलो चांदी के भाव ₹16000 बढ़े थे। अब आज 9 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,51,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,71,900 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह जनवरी महीने में होने वाला ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCOM) का सालाना री-बैलेंसिंग प्रोसेस माना जा रहा है। डॉएचे बैंक के एनालिस्ट्स माइकल हसुए ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि सोने और चांदी में इस री-बैलेंसिंग के चलते तेज बिकवाली दिख सकती है। माइकल हसुए के मुताबिक, यह री-बैलेंसिंग प्रक्रिया 9 से 15 जनवरी के बीच होगी। इस दौरान इंडेक्स से जुड़ी फंड फ्लो गतिविधियां सोने और चांदी दोनों पर नेगेटिव असर डाल सकती हैं। उनका मानना है कि गोल्ड, सिल्वर और एल्युमिनियम ऐसे कमोडिटीज हैं जिन पर इस प्रक्रिया का दबाव पड़ने की संभावना है। वहीं कोको, कच्चा तेल, नेचुरल गैस और गैस ऑयल जैसे कमोडिटीज को इससे फायदा मिल सकता है।