Gold Rate Today In India: आज लगातार तीसरे दिन गोल्ड तो चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में प्रति दस ग्राम 24 कैरट गोल्ड ₹3000 महंगा हुआ था और अब लगातार तीन दिनों में यह ₹830 सस्ता हुआ है। इसी तरह 22 कैरट वाला गोल्ड भी प्रति दस ग्राम दो दिनों में ₹2750 महंगा होने के बाद अब लगातार तीन दिनों में ₹760 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो 22 कैरट वाला और 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 गिरा है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 सस्ती हुई है।
