Gold Price Today: नहीं थम रही सोने की गिरावट, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक और फिसला; चांदी भी कमजोर

Gold Price Today: एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया है। अमेरिकी बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट आई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये टूट गई

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 7:49 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। 24 अप्रैल की सुबह यह और सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 153690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 153540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया है। अमेरिकी बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट आई। 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड लगभग 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गई। इससे सोने जैसी सुरक्षित-निवेश वाली संपत्तियों का आकर्षण और कम हुआ। इसके अलावा महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण बाजार में बरकरार अनिश्चितता से भी सोने की खरीद प्रभावित हो रही है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140890 153690
मुंबई 140740 153540
अहमदाबाद 140790 153590
चेन्नई 142490 155450
कोलकाता 140740 153540
हैदराबाद 140740 153540
जयपुर 140890 153690
भोपाल 140790 153590
लखनऊ 140890 153690
चंडीगढ़ 140890 153690

Sovereign Gold Bond: एसजीबी के इनवेस्टर्स के लिए 200% मुनाफा कमाने का मौका, दो किस्तें रिडेम्प्शन के लिए खुलीं

चांदी की कीमत

सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 24 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,300 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 76.37 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।