देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट दिख रही है। 13 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मुंबई में भाव 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4370 रुपये तक टूटी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4000 रुपये तक फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,106.25 डॉलर प्रति औंस है।
