देश में सोने की कीमत में गिरावट थम नहीं रही है। सोमवार, 8 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना और सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4690 रुपये तक फिसली। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 4300 रुपये तक सस्ता हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता बरकरार रहना सोने में नए निवेश के रुकने का अहम कारण बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट आ रही है। 8 जून की सुबह कीमत 264900 रुपये प्रति किलोग्राम है। बीते एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 72.89 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।