Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक लुढ़का; अब इतना है 10 ग्राम का भाव

Gold Price Today: अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता बरकरार रहना सोने में नए निवेश के रुकने का अहम कारण बना हुआ है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 7:40 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक लुढ़का; अब इतना है 10 ग्राम का भाव
बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4690 रुपये तक ​फिसली।

देश में सोने की कीमत में गिरावट थम नहीं रही है। सोमवार, 8 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना और सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4690 रुपये तक ​फिसली। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 4300 रुपये तक सस्ता हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता बरकरार रहना सोने में नए निवेश के रुकने का अहम कारण बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें