Get App

Gold Price Today: भाई दूज से एक दिन पहले सोना चढ़ा; लखनऊ, जयपुर, दिल्ली में ₹144760 पर 24 कैरेट

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये चढ़ा। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144610 रुपये प्रति 10 ग्राम है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 8:14 AM
Gold Price Today: भाई दूज से एक दिन पहले सोना चढ़ा; लखनऊ, जयपुर, दिल्ली में ₹144760 पर 24 कैरेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,107.01 डॉलर प्रति औंस पर है।

भाई दूज से एक दिन पहले 10 नवंबर को देश में सोने की कीमत में तेजी है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी सोने के भाव में उछाल दिख रहा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये चढ़ा। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी के बीच घरेलू बाजार में कीमतें मजबूत हुईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,107.01 डॉलर प्रति औंस पर है। सोमवार को सोने के वैश्विक भाव में 1 प्रतिशत की तेजी आई। इस साल धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें